जीतन सहनी हत्याकांड के मामले में जेल में बंद चार अभियुक्तों को आज रिमांड पर लेगी पुलिस,सुरक्षा का किया गया पोख्ता इंतजाम,पूछताछ में पुलिस को मिल सकती है महत्वपूर्ण जानकारी।

बिरौल/दरभंगा
जीतन सहनी हत्याकांड के मामले में घनश्यामपुर पुलिस उपकारा में बंद चार अभियुक्तों को 23 जुलाई 2024 यानी मंगलवार को 48 घंटे के लिए रिमांड पर लेगी। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस कुछ महत्वपूर्ण विन्दुओं पर उन सभी चार अभियुक्तों में क्रमशः मो.काजीम अंसारी, मो.आजाद, मो.सितारे उर्फ छेदी तथा मो.छोटे लहेरी से पुछताछ करने वाली है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रिमांड पर लिये जाने वाले सभी चार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान हत्याकांड में पुलिस को कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। रिमांड पर लाये जाने वाले चार अभियुक्तों के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा का पोख्ता इंतजाम किया गया है। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।