कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को गहन समीक्षा जिला पदाधिकारी मुकूल कुमार गुप्ता द्वारा की गयी। जहां कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार के द्वारा बताया गया कि जिला सीवान अंतर्गत खरीफ मौसम के अनुसार जिले में यूरिया डीएपी एनपीके एवं अन्य उर्वरक अभी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि जिले में उपस्थित थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की उर्वरक परीक्षक द्वारा लगातार छापेमारी के द्वारा उर्वरक की उपलब्धता एवं कालाबाजारी को रोकने हेतु लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहें, जिससे किसानों को उर्वरक संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
कृषि यंत्रीकरण योजना में डीएलईसी की बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि माननीय मंत्री कृषि के द्वारा 21 जून को निर्गत लॉटरी को विभिन्न लाभुक किसानों को दिया जा चुका है एवं किसानों के द्वारा खरीदारी की जा रही है, इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी सिवान ने निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर किसानों के खरीदे हुए यंत्रों का यथाशीघ्र सत्यापन करते हुए अग्रसारित करें एवं लाभुक किसानों को ज्यादा से ज्यादा यंत्रीकरण योजना का लाभ दिया जाय।
