श्रावण का महीना चढ़ते ही सजने लगा बाबा कुशेश्वरस्थान का इलाका ,शिव नगरी में जोर शोर से चल रही तैयारी ,लगाये जा रहें हैं तोरण द्वार
श्रावण का महीना चढ़ते ही सजने लगा बाबा कुशेश्वरस्थान का इलाका ,शिव नगरी में जोर शोर से चल रही तैयारी ,लगाये जा रहें हैं तोरण द्वार
श्रावण का महीना चढ़ते ही सजने लगा बाबा कुशेश्वरस्थान का इलाका ,शिव नगरी में जोर शोर से चल रही तैयारी ,लगाये जा रहें हैं तोरण द्वार
कुशेश्वरस्थान ,प्रशांत कुमार
श्रावण का पवित्र महिना सोमवार से शुरू हो गया है। जिसको लेकर शिवनगरी कुशेश्वरस्थान में तैयारी जोर शोर के साथ शुरू हो गया है। शिवनगरी में अलग अलग चिन्हित जगहों पर तोरन द्वार बनाए जा रहे हैं। वही शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों की साफ सफाई, लाईटिंग तथा मंदिरों को सजाने का काम शुरू हो गया है।
कुशेश्वरस्थान महादेव को मिथिला का देवघर कहा जाता है यहाँ हर दिन तो भक्तों की भीड़ रहती ही है लेकिन श्रावन माह में यहाँ लाखों श्रदालुओं की भीड़ जुटती है। यहाँ बाबा का जलाभिषेक करने के लिए मिथिला के अलावा परोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रधालु बाबा का जलाभिषेक करने आते हैं। स्थानीय न्यास समिति एवं आस पास के शिव भक्तों के द्वारा उत्साह पूर्वक साफ सफाई में लग गए हैं।
मंदिर के गर्भ गृह में एसी तथा मंदिर परिसर के मेन गेट पर शीतल जल की व्यवस्था रहेगी वही चिन्हित जगहों पर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी के लिए तैयारी की जा रही है।
बड़े वाहन के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई गई है। इसके लिए कुल आठ जगहों पर बेरिकेटिंग किया गया है। बेरि चौक, सतीघाट, पारों, असमा, काली मंदिर के पास, थाना के बगल में, हजारी चौक, धवौलिया पूल तथा धवौलिया स्कूल के पास बेरिकेटिंग किया जाएगा।
यहाँ रहेगा गाड़ियों का पार्किंग की व्यवस्था। अगर आप दरभंगा के तरफ से आ रहे है तो बड़े वाहन के लिए सतीघाट हाईस्कूल प्रांगण में पार्किंग की व्यस्था रहेगी वही तीन पहिया वाहन के लिए पारों चौक तथा दो पहिया के लिए असमा चौक के पास पार्किंग स्थल बनाया गया है। अगर आप खगड़िया के तरफ से आ रहे है तो बड़े वाहन मध्य विद्यालय धवौलिया के प्रांगण तथा छोटे वाहन के लिए धवौलिया पूल से सौ मीटर पुरब पार्किंग की व्यवस्था किया गया है।
इस बीच श्रावणी मेला की तैयारी का एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गजेन्द्र नारायण सिंह धर्मशाला में श्रद्धालुओं को प्रवेश के लिए बनाए गए घुमावदार बेरिकेडिंग का निरीक्षण किया। तत्पश्चात श्री चौधरी मंदिर परिसर से गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश करने से लेकर कुशेश्वर नाथ महादेव को जलाभिषेक करने सहित अन्य देवी देवताओं को दर्शन पूजन किए जाने की तैयारी की जानकारी ली और मौके पर उपस्थित न्यास समिति के पदाधिकारियों को केई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर न्यास समिति के उपाध्यक्ष बाबू कांत झा, सचिव विमल चन्द्र खां थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह सहित समिति के कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।