भिण्डुआ के प्रधानाध्यापक की दबंगई, एडमिशन के नाम पर कर रहे छात्रों से अवैध उगाही।

कुशेश्वरस्थान /

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय भिण्डुआ के प्रधानाध्यापक ननकू प्रसाद राय का दबंगई इन दिनों चरम पर है। दबंगई इतना की ग्यारहवीं में नामांकन के नाम पर खुलेआम अवैध उगाही कर रहा है। इस अवैध उगाही का कुछ छात्रों ने ऑडियो बनाया जो शोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो से स्पष्ट है कि एचएम को किसी का भय नही है वह खुलेआम छात्रों को बोल रहा है कि दो तीन बार पटना और दरभंगा जाना पड़ता है इसके लिए पैसे तुमको देने ही पड़ेंगे। अगर एक्स्ट्रा पैसा नही दोगे तो तुम्हारा नामांकन विद्यालय में नही हो पायेगा।

इस बात को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से भी लोगो ने लिखित शिकायत की है कि एचएम नामांकन के नाम पर अवैध वसूली कर रहे है। इस एचएम के लिए वाद विवाद कोई नई बात नही है हमेशा विद्यालय में शिक्षकों के साथ तो कभी छात्रों के साथ विवाद लगा ही रहता है।

स्थानीय ग्रामीण बताते है कि ननकू प्रसाद राय जूनियर शिक्षक होने के बाद भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक बना हुआ है जबकि इस विद्यालय में वरीय शिक्षक मौजूद है। शिक्षा विभाग के सारे नियम को ताख पर रखकर ननकू राय एचएम की कुर्सी को कब्जा कर रखा है। और उसी गांव का होने के कारण सभी से दबंगई करता है।

इस मामले में बीईओ राम भरोस चौधरी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। और वायरल रिकॉर्डिंग भी सुना है। एचएम से स्पष्टीकरण पूछा गया है। जहां तक जूनियर होने के बाद एचएम होने की बात है तो मेरे आने से पहले से वह एचएम है। जो भी इस विद्यालय में सीनियर शिक्षक है उसे प्रभार दिया जायेगा।