18 घंटे के बाद नदी में उपलता मिला राजा का शव, शव मिलने पर ग्रामीणों ने परिजनों को किया  सूचित ।

दरभंगा /

कुशेश्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र में हुई नाव दुर्घटना के करीब 18घंटे बीत जानें के बाद एक शव बरामद हुआ हैं ,इस खबर के सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच तिलकेश्वर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। शुक्रवार की देर शाम स्थानीय थाना की पुलिस ने राजा का शव परिवार को सौप दिया जिसके बाद गांव से दक्षिण राजा का अंतिम संस्कार किया गया।

बता दें कि गुरुवार को कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के तिलकेश्वर पंचायत के गोलमा में नदी पार करते समय क्षमता से अधिक सवार होने के बाद नाव नदी की धारा में समा गया था। जिसके बाद मानो कोहराम मच गया था । ग्रामीणों की सहयोग से लोगों को बचाया गया था लेकिन राजा नही मिल पाया था।
इस संबंध में सीओ गोपाल पासवान ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग से मृतक के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि दी जायेगी।