बिरौल में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ संपन्न। एसडीएम, एसडीपीओ के साथ शांति समिति के सदस्य जुलूस में रहे उपस्थित।

बिरौल/दरभंगा

थाना क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व प्रशासन के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जीतन सहनी हत्याकांड को लेकर एसडीएम उमेश कुमार भारती व एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने मुहर्रम कमेटी के सदस्यों के साथ वार्ता कर करबला के रुट में बदलाव किया गया। इस बार मदरसा रोड से होकर जुलूस नहीं निकाला गया। मुहर्रम जुलूस पुराना थाना चौक से शिवाजीनगर, मास्टर चौक,खेबा पुलघाट, सिनेमा रोड से गुजरते हुए नगर क्षेत्र के शहीद भगत सिंह स्मारक चौक से पुनः वापस लौट कर हाटगाछी पहुंचा। जहां आधा दर्जन ताजिया का मिलान कार्य संपन्न हो गया।

जुलूस के साथ एसडीएम उमेश कुमार भारती, एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी, पुनि सह थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन के साथ शांति समिति के डॉ.इफ्तिखार, कमरे आलम, मो.नौशाद, रविन्द्र पौद्दार, शत्रुघ्न सहनी,सनोज नायक, विष्णु सहनी,चौधरी सहनी सहित कई लोग शामिल थे।वहीं प्रशासन की ओर से हर चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात किए गए थे।