समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर दशहरा गांव में जहरीली देसी शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मानें तो शराब पीने के इस मामले में कुल 8 लोग शिकार हुए हैं, जिसमें एक नाबालिग भी है। शराब पीने वालों में 6 लोगों को दिखाई देने में परेशानी हो रही है। एक की हालत गंभीर है। परिजन इन सभी का इलाज चोरी-छिपे अलग-अलग निजी अस्पताल में करा रहे हैं। वहां सभी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विक्की कुमार के रूप में की गई है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद विक्की का शव जलालपुर स्थित दरवाजे पर आया। शाहपुर पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया को अधिकारी के बयान के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बताया जाता है कि एक नाबालिग मुर्गी फॉर्म में काम करता है। इलाजरत युवकों में रामचंद्रपुर दशहरा निवासी सविन्द्र पासवान पासवान का पुत्र विक्रम पासवान, सुमन राय का पुत्र प्रिंस कुमार, वीरेन्द्र राय का पुत्र तिल्का राय, जलालपुर निवासी बुलबुल राय का पुत्र 22 वर्षीय रूपेश कुमार आैर सुभाष राय के पुत्र 35 वर्षीय शिंकु राय के अलावा एक अन्य है।” एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत की सूचना है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है गांव में ही दूध सेंटर चलाता था विक्की जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम 8 की संख्या में जुटे युवकों ने एक मुर्गी फॉर्म में बैठकर देसी शराब पी थी। रात में सभी खा-पीकर सो गए। इसी बीच कुछ युवकों दिखाई देने में परेशानी होने लगी। परिजन को जब सारी बातों का पता चला तो आनन-फानन में निजी क्लिनिक में भर्ती कराए। वहां चिकित्सक ने विक्की कुमार को पीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान विक्की कुमार की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद विक्की का शव पैतृक गांव लाया गया। विक्की की मौत के बाद बचे इलाजरत युवक को भी चिकित्सक ने रेफर कर दिया। हाल के वर्षों में चर्चित मामले 4 नवंबर 2021- नौतन थाना क्षेत्र में 16 लोगों की मौत। 14 जुलाई 2021 – लौरिया थाना क्षेत्र में 14 लोगों की मौत। 17 नवंबर 2023 – बाजपट्टी थाना क्षेत्र में 23 लोगों की मौत हुई थी । 14-19 अप्रैल 2023- पूर्वी चंपारण में 42 लोगों की मौत हुई थी। 5 नवंबर 2021 – पटोरी थाना क्षेत्र में 4 लोगों की मौत हुई थी। 15 दिसंबर 2022- छपरा में नकली शराब पीने से 72 लोगों की मौत। शव आने के बाद घर पर जुटे लोग। शराब पीने से 6 लोगोें को दिखने में परेशानी, 1 गंभीर
