पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को सांत्वना देने पहुंचे कई दिग्गज नेता।

बिरौल/दरभंगा

वीआईपी के संस्थापक सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या के बाद जिज्ञासा के लिए राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर के नेता बिरौल स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं।

 

 

बुधवार को सासंद पप्पू यादव,भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दिपांकर भटाचार्य,लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी,मो.शहनवाज कैफी,आरजेडी के प्रधान महासचिव महावीर यादव,पूर्व विधायक डॉ.इजहार अहमद,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी सहित कई नेताओं ने पूर्व मत्री से मुलाकात की। इस दौरान सभी नेताओं ने उन्हें सांत्वना दिया। इस दौरान सासंद पप्पू यादव भावुक हो उठे।