मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र में युवती का अपहरण कर हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंकने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवती अपने घर से सोमवार की रात से गायब चल रही थी। घर के सभी लोग उसे आस पास के क्षेत्र में खोज रहे थे। इस बीच रात के 1:00 बजे लड़की का शव गांव के तालाब में मिलने की सूचना मिली। चार दिन पहले आरोपी ने अपहरण करने की दी थी धमकी वहीं घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। युवती की मां रेखा देवी ने स्थानीय थाना में दिए आवेदन में बताया कि चार दिन पहले जब उनकी बेटी मधुबनी से पढ़ाई करके घर वापस आ रही थी तब कमलेश यादव ने रोक कर शादी के लिए दबाव बनाया था। घटना स्थल पर मौजूद लोग।

घटना स्थल पर मौजूद लोग। आरोपी के पिता ने लड़की के शव को जबरदस्ती दफना दिया जब उसने मना किया तो कमलेश यादव ने उसे जबरदस्ती घर से अपहरण करने की धमकी दी थी। इसके साथ ही रेप कर जान से मारने की भी बात कही थी। इसके बाद सोमवार को उसने वैसा ही किया। अपहरण कर रेप किया और फिर हत्या करके शव को तालाब के पास फेंक दिया। मामले को लेकर कमलेश के पिता सहदेव यादव को जब जानकारी मिली तो उसने जबरदस्ती उसके शव को दफना दिया।

पुलिस ने शव को किया बरामद इस संबंध में रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि रात को सूचना मिलने पर युवती के दफनाए गए शव को बरामद किया गया। परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने रेप होने की बात से फिलहाल इनकार किया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कही है।