चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कवीर विद्या पीठ में निर्धारित समय पर मतदान हुआ शुरू। पुनगर्ठन समिति सह चुनाव प्रबंधन समिति के देख रेख में हो रहा है मतदान।
बिरौल/दरभंगा
चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और सचिव पद के लिए रविवार को संत कवीर विद्या पीठ में निर्धारित समय दिन के 11 बजे से मतदान शुरू हो गया।
पुनर्गठन समिति सह चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र आचार्य,सदस्य मनोज साह,राजेश चौरसिया, हरीदेव महतो,प्रभात भुषण के देख रेख में मतदान का कार्य प्रारंभ किया गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य सह मतदाता अमृत सोनी, प्रदीप प्रधान,अमीत महतो, अभिनाश कुमार पूर्वे, प्रशांत कुमार,भुवन झा,शिवम् सिंह,विशो गाड़ा,शशि पौद्दार,
श्याम महाथा, मो.नेयाज, मो.साजिद,अरुण महाथा,राज कुमार महतो सहित कई सदस्यों ने मतदान कर चुके थे। वहीं मतदान की प्रक्रिया आगे जारी था। मालूम हो कि चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र मंडल, यतिन्द्र महतो तथा राजेश कुमार तथा सचिव पद के लिए रामशंकर शर्मा,मो.साजिद आलम अंसारी उम्मीदवार अपने-अपने भाग्य को अजमा रहे हैं।
जहां तक रविंद्र मंडल और यतिन्द्र महतो का चुनावी अनुभव का अगर हम बात करें तो दोनों उम्मीदवार को चुनाव लड़ने का अनुभव प्राप्त है। रविंद्र मंडल जिला पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें उक्त चुनाव में सफलता नहीं मिल पाया है।और यतिन्द्र महतो पंचायत चुनाव में संरपंच पद पर चुनाव जीत चुके हैं। वहीं राजेश कुमार, रामाशंकर शर्मा और मो.साजिद आलम अंसारी पहली बार चुनाव लड़ने का अनुभव प्राप्त हो रहा है। मतदान के लगभग चार घंटे तथा परिणाम आने में पांच घंटे शेष रह गये हैं। अब आने वाला समय ही बतायेगा कि अध्यक्ष और सचिव का सेहरा किसके सर पर बंधने वाला है। फिलहाल मतदान जारी है।


