सौहार्द पूर्ण वातावरण एवं शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ मनायें मुहर्रम पर्व,जुलूस में केवल लाठी का रहेगा अनुमति, डीजे और हथियार पर रहेगा प्रतिबंध। दिये गए दिशा निर्देश का सभी को करना होगा अनुपालन।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा

मुहर्रम पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण एवं शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा ने दिशा निर्देश जारी किया है। जिसमें बिरौल अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष,शांति समिति सदस्यों,जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों मुहर्रम कमेटी से कहा गया है कि डीजे पूर्ण रुपेण प्रतिबंध रहेगा, जुलूस में केवल लाठी का अनुमति रहेगा, लाइसेंस धारक के साथ 25 लोगों का वोटर लिस्ट अनिवार्य होगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र के लिए अनुमति अनिवार्य है, ध्वनि विस्तारक यंत्र की ध्वनि सीमा को जांच के लिए विशेष समिति बनाया गया है।


पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा ने शांति समिति के सदस्यों को जुलूस में अपने-अपने चिन्हित स्थल पर उपस्थित रहने को कहा है। उन्होंने तलवार, भाला, फरसा जैसे तेजधार हथियार पर पूर्णतः प्रतिबंध रहने की बात कही। साथ ही सादे लिवास में पुलिस को रखा जायेगा, सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन कैमरा से जुलूस पर निगरानी रखी जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वेहतर समयन्य के लिए अनिवार्य प्लेटफार्म बनाया गया है। आवश्यक आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था बनाया गया है। अनुमंडल स्तर पर आपातकालीन नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा वेहतर चिकित्सा व्यवस्था,ठंडा पेयजल अकस्मात चिकित्सक की टीम को रखा जायेगा।