चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर तीन और सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में, पुनर्गठन समिति सह चुनाव प्रबंधन समिति ने किया उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, 14 जुलाई को होगा चुनाव।

बिरौल/दरभंगा

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और सचिव पद पर होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन एवं नाम वापसी का प्रक्रिया समाप्त हो गया।चैंबर ऑफ कॉमर्स के पुनर्गठन समिति सह चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र आचार्य ने इसका विधिवत घोषणा किया है।उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन और सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। समिति की ओर से जारी किए गए उम्मीदवारों की सूची में अध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र कुमार उर्फ रविन्द्र मंडल,यतीन्द्र महतो तथा राजेश कुमार और सचिव पद के लिए रामाशंकर शर्मा, मो. साजिद आलम अंसारी मुख्य रूप से चुनाव मैदान में हैं। दोनों पदों के लिए 14 जुलाई 2024 दिन रविवार को संत कवीर विद्या पीठ में निर्धारित समय दिन के 11 बजे से शुरू होगा जो संध्या 05 बजे तक चलेगा। पुनर्गठन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र आचार्य ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर समिति के सभी सदस्य वचनबद्ध हैं। इसके लिए सभी प्रक्रिया पुरी कर ली गई है। चैंबर ऑफ कॉमर्स में कूल 146 सदस्य हैं। जो अपने मनपसंद अध्यक्ष और सचिव पद के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने वाले हैं। मालूम हो कि इस चुनाव में बाहरी कोई पदाधिकारी नहीं होते बल्कि इन्हीं सदस्यों में से चुनाव अधिकारी का चयन किया जाता है।