कहिए तो आपके पैर छू लें’, जब हाथ जोड़े इंजीनियर के पास पहुंच गए CM नीतीश कुमार, तो PK ने दिखाया आईना, कहा- कल की बात मत कीजिए
मंच में भाषण के दौरान स्वतंत्र भारत के इतिहास में कोई सिटिंग CM इस तरह की भाषा और उदहारण का प्रयोग करे आज से पहले कभी नहीं देखा।
पटना/
जन सुराज पदयात्रा के शिल्पकार प्रशांत किशोर बीते दिन नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि आप कल की बात मत कीजिए कई महीनों से नीतीश कुमार बोलना कुछ चाहते हैं बोल कुछ और जाते हैं। ऐसे बयान दिखाते हैं कि नीतीश कुमार की मनोस्थिति क्या है और मनोदशा क्या है? नीतीश कुमार को या तो समझ नहीं है या वो डेलूजनल हो गए हैं। नीतीश कुमार को समझ में नहीं आ रहा है कि मैं बोल क्या रहा हूं। आज बिहार की जनता हंस रही है। मैं बिहार के लोगों को बता दूँ कि नीतीश कुमार के राजनीति का अंतिम दौर चल रहा है तो जितना हो सके 4 से 5 महीना खींच लेने दीजिए।

