नगर थाना परिसर में आगामी होने वाली मोहर्रम पर्व को लेकर शहर के सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के साथ शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने निर्देश देते हुए जुलूस समितियों को कहां की मोहर्रम के दिन शांतिपूर्वक शहर में जुलूस निकाले। जुलूस के साथ पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया जाएगा,ताकि किसी तरह का असामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी न करें।
नगर थाना के पुलिस आपकी सुरक्षा को लेकर शहर के हर चौक चौराहा पर तैनात रहेंगे। उन्होंने अखाड़ा के समितियां से अपील करते हुए कहे कि जुलूस में शामिल होने वाले लोग शराब का सेवन बिलकुल न करें,साथ ही हथियार लेकर नही आए। अगर इस प्रकार का कारनामा करते दिखते है, तो चिन्हित कर कार्रवाई किया जाएगा।। लाइसेंस धारी डीजे इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करेंगे। शांति व्यवस्था में जुलूस निकालेंगे।
