चार सौ करोड़ की लागत से बना सड़क, उदघाटन से पहले ही मंडराने लगा खतरा।

कुशेश्वरस्थान /

लगातार हो रही बारिश से कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा मार्ग में जगह जगह रैन कट हो जाने से पूल एवं सड़क पर खतरा मंडराने लगा है। अगर ऐसे ही बारिश लगातार होती है और बाढ़ के जलस्तर में बृद्धि होती रहेगी तो सड़क एवं पूल पर खतरा बढ़ जायेगा।

कुशेश्वरस्थान से फुलतोड़ा 20. 8 किलोमीटर है, लगभग 20 से 25 स्थानों पर रैन कट से बड़े बड़े गढ़े बन गए हैं हलाकि सड़क निर्माण कम्पनी युद्ध स्तर पर जेसीबी एवं मजदूर के साथ रेन कट को भरने में लगे हुए हैं। वही महादेव मठ गांव के सामने इसी सड़क में एक पुलिया पर पानी का अधिक दवाव के कारण पत्थर और मिट्टी खिसकने से पूल पर खतरा मंडराने लगा है,।

बता दें कि इसी पुल के दोनों साइड पिछले वर्ष सड़क के बीच मे ही हॉल टाइप का गढ़ा हो गया था ,जिसे सड़क निर्माण कंपनी श्रीराम एंटरप्राइजेज ने मरम्मत कर यातायात को चालू किया था जबकि उक्त सड़क का अभी तक उद्धघाटन भी नही हुआ है और 413 करोड़ के लागत से सड़क एवं पूल का निर्माण कराया गया है।

इस सम्बंध सीओ गोपाल पासवान ने बताया कि रेन कट को लेकर विभाग एवं उच्च अधिकारी को सूचना दिया गया है, विभाग मरम्मत का कार्य कर रही है।

वही इस सम्बंध में पथ निर्माण विभाग के सहायक कनीय अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि आस पास के सभी पुलों पर पानी का दवाब नही के बराबर है, लेकिन अराही एवं महादेव मठ के बीच में जो पूल है उस पर पानी के तेज दबाब के कारण बगल के मिट्टी और पत्थर खिसक गई है जिसकी मरम्मत की जा रही है।