बिरौल में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम ने किया बैंकों एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक।

बिरौल/दरभंगा

शनिवार 13 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम नरेश महतो ने बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं विद्युत व वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने कहा कि बिरौल अनुमंडलीय क्षेत्र के सभी प्रखंडों, पंचायतों या ग्रामीण क्षेत्रों में जिस भी बैंक की शाखा है उसके शाखा प्रबंधक लोक अदालत में मौजूद रहेंगे। जो ऋणधारक अपने ऋण का भुगतान करना चाहेंगे तो समझौता कर मामले को निपटाया जाएगा। एसीजेएम श्री महतो ने विद्युत विभाग के पदाधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारियों को लोक अदालत में मौजूद रहने का निर्देश देते हुए कहा कि उनके विभाग संबंधित जो भी मामले न्यायालय में लंबित है उसके पक्षकारों को बुलाकर समझौता करें। बैठक में एसबीआई, पीएनबी, ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मौजूद थे।