बहेड़ी थाना की पुलिस ने एक देशी पिस्टल ,तीन जिंदा कारतूस ,एक मेग्जीन के साथ छः अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार ,किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आयें थे अपराधी

दरभंगा /

बहेड़ी थाना की पुलिस ने  एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक मैगजीन के साथ छः अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं।सोमवार को करीब एक बजे  बहेड़ी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मी समस्तीपुर से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से बहेड़ी के तरफ आने वाले हैं। इसकी सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारी को देते हुए घटना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं बल द्वारा बघौनी चौक पर वाहन चेकिंग कर तीन व्यक्ति 01. सोनू कुमार पिता उमेश साह सा० बहेड़ी 02. रौशन कुमार पे० कलेश्वर साह सा० महुआ सिमरी दोनो थाना बहेड़ी जिला दरभंगा 03. चंदन कुमार पे० राजेश राम चन्द्रवंशी सा० बरौनी थाना तेघड़ा जिला बेगूसराय को गिरफतार किया गया जिनके द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किये तथा अपने अन्य तीन साथी को शिवाजीनगर की ओर से बहेड़ी की ओर आने के संबंध में बताया जिसके सूचना पर तत्काल पुलिस पदा० एवं बल कुम्हीया चौक पहुँच कर वाहन चेकिंग करने लगे तो वहाँ एक मोटर साईकिल पर तीन व्यक्ति 01 सेंन्टीश कुमार पिता माया राम महतो सा० चन्दरपुर 02. सोनू कुमार पिता अनिल पासवान सा० पटसा 03. रंजीत कुमार पिता बेचन यादव सा० मलीपुर तीनो थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर को एक देशी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस, 01 मैगजीन, 06 मोबाइल, 02 मोटार्सकिल के साथ गिरफतार कर अग्रिम कारवाई की जा रही हैं

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास :-

रंजीत कुमार का अपराधिक इतिहास :-

1. हसनपुर थाना कांड सं0-138/19 दि0-01.07.19 धारा-413/414 भा0द0वि०, आरोप पत्र सं0-30/20 दि0-29.02.20
2. हसनपुर थाना कांड सं0-23/ 21 दिo-20.01.21 धारा-366(ए)/34 भा0द0वि०, आरोप पत्र सं0-66/21 दि०-17.03.21
3. हसनपुर थाना कांड 38/24 दिनांक 02.04.24 एव 27 आर्म्स एक्ट
4. अलौली (खगड़िया) थाना कांड सं0-38 / 24 दि0-26.04.24 धारा-392 भा०द०वि०
5. रोसरा थाना कांड सं0-85/24 दिO-29.03.24 धारा-392 भाoदoविo
6. रोसड़ा थाना कांड सं0-110/ 24 दिO-15.05.24 धारा- 399/401/402 भा०द०वि०. 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 8 (सी) / 21 (बी) / 21 (सी) / 22(सी) एन०डी०पी०एस० एक्ट

सोनू कुमार का अपराधिक इतिहास :-

1. हसनपुर थाना कांड सं0-82/23 दि०-06.05.23 धारा-324/385/34 भा0द0वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट

चंदन कुमार का अपराधिक इतिहास :-

1. वेगुसराय मुफ्फसिल थाना कांड सं0-704/23 धारा-399/402 भा0द0वि०, 25(1-बी) ए / 20/35 आर्म्स एक्ट एवं 8 / 20(बी) (11) (बी) एन०डी०पी०एस० एक्ट

एवं अन्य शेष अभियुक्त के संबंध में पता की जा रही हैं

गिरफ्तारी अभियुक्त का नाम पता :-

01. सोनू कुमार पिता उमेश साह सा० बहेड़ी
02. रौशन कुमार पे० कलेश्वर साह सा० महुआ सिमरी दोनो थाना बहेड़ी जिला दरभंगा
03. चंदन कुमार पे० राजेश राम चन्द्रवंशी सा० बरौनी थाना तेघड़ा जिला बेगूसराय
04. सेंन्टीश कुमार पिता माया राम महतो सा० चन्दरपुर
05. सोनू कुमार पिता अनिल पासवान सा० पटसा
06. रंजीत कुमार पिता बेचन यादव सा० मलीपुर तीनो थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर

बरामदगी :-

01. देशी पिस्टल – 01
02. जिंदा कारतुस – 03
03. मैगजीन – 01
04. मोबाईल – 06
05. मोटरसाईकिल – 02

छापामारी टीम में शामिल सदस्य :-

01. प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार
02. पु०अ०नि० वरुण कुमार गोस्वामी
03. पु०अ०नि० श्रीराम प्रसाद
04. प्र०पु० अ० नि० रोशन कुमार
05. गृहरक्षक 309038 मो० इरशाद, गृहरक्षक 500280 सत्य नारायण पासवान
06. डी०आई०यू० टीम, दरभंगा।