कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा सड़क का एक कलवर्ट पुल, हो सकता है पानी मे छपाक।

कुशेश्वरस्थान /

इन दिनों बिहार में पुल एक अविशाप बन चुकी है। पुल गिरने की खबरे कहीं ना कहीं से आते ही रहती है। इसी बीच एक और पुल दरकने लगी है जो कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा एसएच 56 अंतर्गत अरराही और महादेव मठ के बीच मे है। स्थानीय लोग बताते है कि इससे पूर्व इसी स्थान पर पानी के दबाब के कारण सड़क ही धंस गई थी। अब पुल भी दरकने लगी है जो कभी भी नदी में समा सकती है।

निर्माणाधीन कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा सड़क के उद्घाटन से पूर्व ही पुल में चौड़ी दरार पड़ जाने से इसके घटिया निर्माण की पोल खुल गई है। पिछले साल भी इससे कुछ दूरी पर सड़क पर चौड़ी सुरंग बन गया था। जिसे बाद में ठिकेदार ने गिट्टी डाल कर उस पर पिचिंग कर मरम्मत किया था। बताते चलें कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के लाइफ लाइन माने जाने वाले लगभग 413 करोड़ रुपए की लागत से कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा सड़क का निर्माण कार्य 2018 से चल रहा है। सड़क बन कर तैयार है और उद्घाटन की प्रतिक्षा में है।

पिछले एक सप्ताह से प्रखंड क्षेत्र में हो रहे बारिश एवं पुल के निचे से बह रहा बाढ़ का पानी की वजह से पुल के नीचे का मिट्टी धंस गया है। जिससे इस सड़क में तेगच्छा और अरथुआ के बीच कल्वर्ट पुल में चौड़ी दरार पड़ गया है। लोगों के बीच पुल में घटिया निर्माण होने की चर्चा जोड़ पकड़ने लगी है। लोगों ने सड़क निर्माण के ठिकेदार पर घटिया निर्माण करने का आरोप लगाते हुए इसके उच्चस्तरीय जांच करने की मांग किया है।

निर्माण के दौरान ही बारिश के बीच सड़क में सुरंग और पुल में चौड़ी दरार पड़ रहा है तो आगे इस सड़क का क्या दशा होगी। इसका भगवान ही मालिक है।पुल में दरार पड़ने की सूचना मिलते ही बीडीओ किशोर कुमार और सीओ गोपाल पासवान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर ठिकेदार को इसे मरम्मत करने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही मजदूर दरार को भरने में जुट गया है।