शहर में अतिक्रमण मुक्त अभियान का चला बुलडोजर ,कई दुकानो को हटाया गया ,तो सड़क पर लगी ट्रेक्टर पर ठोका गया पांच हजार का जुर्माना।

गुड्डू राज /दरभंगा 

दरभंगा शहर में लग रहें जाम की समस्या से निजात पाने के लिये लगातार अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में सोमवार को लहेरियासराय टावर चौक से होते हुये प्लस टु एम एल एकेडमी चौक ,बेता ,,हेल्थ केयर रिसर्च सेंटर ,प्रियांशी चाईल्ड हेल्थ केयर ,कर्पूरी चौक आदि जगहों पर नगर निगम के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया हैं ,और यह लगातार जारी रहने की बात कहीं गई हैं।


यातायात प्रभारी कुमार गौरव ने कहा कि अतिक्रमण के दौरान एक ट्रेक्टर दुकान के आगे लगा हुआ था जिसे पांच हजार का फाईन भी काटा गया हैं। उन्होंने कहा कि आज का टारगेट लहेरियासराय टावर से दोनार चौक तक का हैं ,जहां तक संभव होगा अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। यह अतिक्रमण सड़क के दोनों और मुक्त किया जा रहा हैं। इस संवाददाता द्वारा यह पूछे जानें पर कि ट्रांसफरमर भी सड़क पर हैं तो उन्होंने कहा कि इसके लिये बिजली विभाग को पत्र लिखा जाएगा ताकि यातायात में असुविधा नहीं हो।

यहां बता देना जरूरी हैं कि तकरीबन पूरे शहर में सड़क के किनारे दोनों तरफ तरह तरह के ठेला ,सब्जी दूकानदार या फिर कई तरह के दुकान ढेला पर लगाकर सड़क किनारे लोग लगा देते हैं,यही नहीं कई दूकानदार अपने दुकान को सड़कों के आगे ही सजा देते हैं इस कारण सड़क की चौड़ाई घट जाती हैं और ऐसे जगहों पर यातायात बाधित होती हैं और जाम लग जाता हैं।
वहीं दूसरी और नो इंट्री में कई चार चक्के वाहन उल्टे रास्ते चल पड़ते हैं ,इसमें ज्यादातर गाड़िया पुलिस /प्रशासन /डॉक्टर आदि के गाड़ी होते हैं इस कारण भी जाम की समस्या लग जाती हैं। सड़क पर यातायात सुचारू ढंग से चलाने के लिये ऐसे गाड़ियों पर भी कारवाई जरूरी हैं ताकि जाम की समस्या से लोंगों को निजात मिल सके।