कुशेश्वरस्थान के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में पदाधिकारियों का निरीक्षण ,दिये कई निर्देश।
कुशेश्वरस्थान के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में पदाधिकारियों का निरीक्षण ,दिये कई निर्देश।
कुशेश्वरस्थान के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में पदाधिकारियों का निरीक्षण ,दिये कई निर्देश।
कुशेश्वरस्थान/
बाढ़ के जलस्तर में कमी होने से लोगो को कुछ राहत मिली लेकिन आवागमन यथावत है, अभी भी सबसे ज्यादा इटहर पंचायत के चौकिया, लक्ष्मिनिया, विशुनिया,जिमराहा तथा उजुआ सिमरटोका पंचायत के गईजोरी के लोगो को नाव से नदी पार करने के बाद पुनः अपनी साधन से मुख्यालय जाते हैं।
इधर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ इलाके का दौरा अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन विभाग सलीम अख्तर, वरीय प्रभारी वृष भानू , बीडीओ किशोर कुमार पूर्वी अंचल के सीओ गोपाल पासवान कुशेश्वरस्थान के सीओ राकेश कुमार सिंह यादव ने कोला ,उसरी के कमला बलान एवं कोशी नदी का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर में लौटने के बाद उन्होंने बताया कि बाढ़ अभी नियंत्रण में है बाढ़ से निपटने के लिए सारी तैयारी पूरी है, इसको लेकर सीओ को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
इसके बाद उन्होंने सीएससी का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सलिम अख्तर ने बताया कि बाढ़ के दौरान पीड़ितों को इलाज से सम्बंधित दवाईयो का भंडारण जिसमे साँप काटने तथा कुत्ते काटने सहित अन्य दवाओं का उपलब्धता की जानकारी सीएससी प्रभारी डॉ०भगवान दास से लिया । मौके पर सीएससी के सभी चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित थे।