छिपकली ने ले ली पोती की जान तो दादा की स्थिति बनी है नाजुक।

कुशेश्वरस्थान /

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत इटहर पंचायत के समौरा गांव में दशरथ राय अपने पोती सोनम के साथ खाना खा रही थी। खाना खाने के दौरान ही सोनम बेहोश होकर गिर गई और उसकी मौत हो गई।इस खबर देखते ही दशरथ राय भी बेहोश हो गए। घर के लोग कुछ समझ नही पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या। जब घर के लोगो ने खाना को देखा तो पाया कि खाना में एक छिपकली मरी हुई थी। आनन फानन में दादा पोती को अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने सोनम को मृत बताया वहीं दशरथ राय का इलाज चल रहा है।