मोहर्रम पर्व पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने सैकड़ों लोगों के विरुद्ध की निरोधात्मक कार्रवाई, उदण्ड,दबंग, मनबढ़ू लोगों को पुलिस ने किया चिन्हित। अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय को भेजा प्रतिवेदन।

बिरौल/दरभंगा
आगामी मोहर्रम पर्व के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन की ओर से चिन्हित व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी उमेश कुमार भारती ने यह कार्रवाई पुलिस प्रतिवेदन के आधार पर शुरू किया है। इसके लिए एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने सभी थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया है। इधर एसडीपीओ के निर्देश के आलोक में सभी थानाध्यक्ष ने मोहर्रम पर्व 2024 के अवसर पर क्षेत्र के वैसे उदण्ड, दबंग, मनबढ़ू लोगों को चिन्हित किया है।जिससे क्षेत्र में शांति, सामप्रदायिक सौहार्द भंग होने की संभावना बनी रहती है। इसको लेकर बिरौल,कुशेश्वरस्थान, घनश्यामपुर, जमालपुर, बड़गांव,तिलकेश्वर के थानाध्यक्षों ने वैसे लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक की कार्रवाई के लिए अपना प्रतिवेदन अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय में समर्पित किया है। पुलिस के अनुसार अबतक लगभग तीन सौ लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी हैं।