महिला जनप्रतिनिधियों को जलवायु परिवर्तन को लेकर दिया गया प्रशिक्षण।
महिला जनप्रतिनिधियों को जलवायु परिवर्तन को लेकर दिया गया प्रशिक्षण।
महिला जनप्रतिनिधियों को जलवायु परिवर्तन को लेकर दिया गया प्रशिक्षण।
सिंहवाड़ा /दरभंगा
प्रखंड मुख्यालय के सद्भावना मंडप में सोमवार को तीन दिवसीय जलवायु परिवर्तन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बीडीओ अमरेंद्र पंडित ने किया। मौके पर पटना से पहुंची सेंटर फ़ॉर कैटलाइजिंग चेंग मेघा प्रोजेक्ट के प्रशिक्षक मुकुंद कुमार और अनिल राज ने शिविर में पहुंचे महिला जनप्रतिनिधियों को जलवायु परिवर्तन के दिशा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के पहले दिन लोगो को जागरूक किया। मौके पर बीडीओ अमरेंद्र पंडित ने कहा की अभी देश में तय समय पर बारिश नही होती है। कभी कभी उम्मीद से ज्यादा बारिश हो जाती है। वही कभी सुखाड़ पड़ता है। गर्मी में बेहताशा वृद्धि हो रही है। वही ठंड के मौसम में भी कड़ाकेदार ठंडी पड़ती है। जो जलवायु परिवर्तन को दर्शा रहा है। लोगो को अधिक अधिक संख्या ने वृक्ष लगाना चाहिए। वही सीईओ नेहा कुमारी ने कहा की जलवायु परिवर्तन के कारण देश में मौसम में बदलाव आ रहा है। लोगो को प्रदूषण पर ध्यान देना चाहिए खेत में किसानों को पराली नही जलाना चाहिए। ऑक्सीजन का एकमात्र श्रोत पेड़ पौधे है। हमे पृथ्वी को जरा भरा बनाकर जलवायु परिवर्तन की दिशा में पहल करनी चाहिए। मौके पर जिला समन्वयक अमरनाथ राय,प्रखंड समन्वयक विनय भूषण, इंदु देवी,सरिता देवी,अनिता देवी,मुन्नी देवी,नुसरत परवीन,आशा देवी मौजूद थी।