सीवान जिला अधिकारी के द्वारा तबादला लेटर जारी किया गया है। जिले के विभिन्न प्रखंड व अंचल कार्यालयों में पदस्थापित कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभागीय संकल्प में निहित प्रावधान के आलोक में विभिन्न कार्यालयों में स्वीकृत बल, पदस्थापित बल तथा वर्तमान एवं पूर्व पदस्थापन से संबंधित कार्यालयों, गृह प्रखंड, उनके द्वारा स्थानांतरण हेतु समर्पित अभ्यावेदन, विगत तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय व प्रशाखा में कार्यरत 18 लिपिकों को स्थानांतरित किया गया है।
साथ ही इनकों किसी भी परिस्थिति में वर्तमान पदस्थापन से संबंधित कार्यालय में सात जुलाई के बाद विभागीय कार्यों का संपादन नहीं करने को निर्देशित किया गया है। वहीं आठ जुलाई तक नए पदस्थापन से संबंधित कार्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। जबकि उक्त आदेश का अनुपालन नहीं करने पर उन्हें निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने की बात कही गई है।
इनका हुआ तबादला

प्रभान लिपिक रवि प्रकाश को प्रखंड कार्यालय रघुनाथपुर से महाराजगंज, सुनील कुमार को अंचल कार्यालय वसंतपुर से जीरादेई, नरेंद्र कुमार राम को अंचल कार्यालय जीरादेई से मैरवा, अजय कुमार सिंह को अंचल कार्यालय लकड़ी नववीगंज से जिला विकास शाखा में स्थानांतरित किया गया है।

उच्च वर्गीय लिपिक शर्मा राम को अंचल कार्यालय पचरुखी से सदर एसडीओ कार्यालय, संतोष कुमार को जिला निर्वाचन शाखा से अंचल कार्यालय जीरादेई, रत्नेश कुमार को जिला स्थापना शाखा से प्रखंड कार्यालय रघुनाथपुर, प्रभुनाथ प्रसाद को प्रखंड कार्यालय महाराजगंज से अंचल कार्यालय पचरुखी, सत्येंद्र कुमार मांझी को प्रखंड कार्यालय गोरेयाकोठी से अनुमंडल कार्यालय महाराजगंज व रवि प्रताप सिंह को जिला विकास शाखा से अंचल कार्यालय लकड़ी नवीगंज गंज भेजा गया है।

निम्न वर्गीय लिपिक मुन्ना वासफोर को अंचल कार्यालय रघुनाथपुर से हसनपुरा, संतोष कुमार चौधरी को प्रखंड कार्यालय लकड़ी नवीगंज से डीसीएलआर कार्यालय महाराजगंज, राधेश्याम को एसडीओ कार्यालय से अंचल कार्यालय रघुनाथपुर, रविंद नाथ साह को प्रखंड कार्यालय लकड़ी नवीगंज से बड़हरिया व विरेंद्र प्रसाद को अंचल कार्यालय जीरादेई से जिला निर्वाचन शाखा स्थानांतरित किया गया है।

अंचल कार्यालय लकड़ी नवीगंज में पदस्थापित नितीन रजत का डीसीएलआर महराजगंज से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा संविदा लिपिक अशोक कुमार प्रसाद को प्रखंड कार्यालय बड़हरिया से लकड़ी नवीगंज तथा अमरेश कुमार शुक्ला को एसडीओ कार्यालय महाराजगंज से अंचल कार्यालय पचरुखी में स्थानांतरण कर दिया गया है।