हत्या के एक साल बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं ,मृतक की माँ ने एसएसपी से लगायी गुहार।
दरभंगा /संजय कुमार राय
बेंता थाना क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व हुई सुमन मंडल हत्याकांड का खुलासा अब तक पुलिस नहीं कर पाई है। वजह साफ हैं कि आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। इस कारण मृतक की मां परमेश्वरी देवी ने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के जनता दरबार में अपनी फरियाद सुनाई है। मृतक की मां ने आवेदन में लिखा है कि वर्ष 2023 के जुलाई महीने में पांच लोगों ने घर से बुलाकर डीएमसीएच के तालाबनुमा जगह पर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन कर सड़क जाम किया था।वरीय पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम हटा लिया था। मृतक की मां का कहना है कि एक वर्ष बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपितों द्वारा मृतक के गवाहों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसको लेकर एसएसपी सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं कई अन्य फरियादियों ने भी अपनी-अपनी समस्या से एसएसपी अवगत कराया है। सभी फरियादियों की फरियाद सुनने के बाद संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम ने सभी थानाध्यक्षों के साथ किया बैठक।सभी नोटिसों का तामिला कराकर संबंधित न्यायालय में करें रिपोर्ट।
बिहार : बिहार में बड़ा हादसा, मुजफ्फरपुर में बस पलटी, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल