नगर पुलिस अधीक्षक ने फेंकला थाना का किया औचक निरीक्षण,अपने कई निर्देशों में यह भी कहा कि शराब माफियाओं द्वारा शराब की खरीद बिक्री पर रखें नजर।

दरभंगा /

नगर पुलिस अधीक्षक ने फेंकला थाना का औचक निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा फेकला थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आगंतुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, वारंट/इस्तेहार/कुर्की पंजियों, गुंडा पंजी, निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया गया एवं अवलोकनोंपरांत फेकला थाना के लंबित विशेष कांडो के समीक्षा उपरांत निष्पादन हेतु अनुसंधानकर्ता को आवश्यक निर्देश गए।इसमें थाना के प्रतिवेदित कांडो का अनुसंधान की समीक्षा , पंजी संधारण के बिंदु पर अद्यतन रखना , शराब माफियाओं के क्रय विक्रय पर लगाम लगाना थाना क्षेत्र में सघन गश्ती ,फेकला थाना के लंबित विशेष कांडो के समीक्षा अनुसंधानकर्ता बार की गई।समीक्षा के क्रम में माह जून/जुलाई में निष्पादित होने वाले कांडो को भी चिन्हित किया गया एवम् निष्पादन हेतु अनुसंधानकर्ता को आवश्यक निर्देश गए |