वरीय पुलिस अधीक्षक ने अंबेडकर सभागार में पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक ,दिये कई निर्देश।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने अंबेडकर सभागार में पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक ,दिये कई निर्देश।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने अंबेडकर सभागार में पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक ,दिये कई निर्देश।
दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में लंबित कांडो की समीक्षा एवं कार्यप्रणाली को लेकर अंचल और अनुमंडल बार एक बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान लंबित कांड की समीक्षा एवं कार्यप्रणाली को लेकर गहन तरीके से समीक्षा की गई। इसमे नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा/ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कमतौल/ परि0 पुलिस उपाधीक्षक/अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए | इस समीक्षा के दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए पुराने लंबित कांड को त्वरित निष्पादन खासकर सदर अनुमंडल के वर्ष 2019,2021,2022 के हत्या शीर्ष में लंबित कांड की समीक्षा एवं त्वरित गति से निस्पादन करने का दिशा निर्देश दिया गया हैं। अन्य महत्वपूर्ण शीर्षो में लुट/डकैती/अनुसूचितजाति एवं जनजाति/रेप/एनडीपीएस में लंबित कांडो की समीक्षा एवं त्वरित गति से निस्पादन करने का दिशा निर्देश भी दिया गया हैं।
इसके अलावा गश्ती के दौरान वित्तीय संस्था बैंक/एटीएम चेकिंग ,गश्ती के दौरान सघन वाहन चेकिग ,आगामी मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर दिशा निर्देश दिया गया हैं।