गौड़ाबौराम में सर्पदंश से एक बच्चे की हुई मौत,मृतक चार बहनों में एकलौता भाई था, ग्रामीणों ने पीएचसी के चिकित्सक पर लगाया गंभीर आरोप,कहा स्नेक बाइट का इंजेक्शन पीएचसी में नहीं था उपलब्ध।

बिरौल/दरभंगा।

बरगांव थाना क्षेत्र बरदाहा गांव में सर्पदंश से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक मो.अकरम का 14 वर्षीय पुत्र मो.अमन था। जानकारी के अनुसार मो.अमन अपने घर में खेल रहा था। इस दौरान उसे किसी विषैले जन्तु काट लिया।परिजनों ने उसे इलाज के लिए बौराम पीएचसी ले आये। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचसी के चिकित्सक ने स्नेक बाइट का इंजेक्शन नहीं रहने की बात कहे जाने के बाद अमन को वहां से बिरौल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गौड़ाबौराम के चिकित्सा प्रभारी डॉ.अशोक कुमार ने ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि पीएचसी में स्नेक बाइट का इंजेक्शन उपलब्ध है। पूर्जा कटवाने के बाद एडवाइस बन ही रहा था कि इसी बीच परिजन मरीज को लेकर यहां से अन्यत्र चले गए। बताया जाता है कि मृतक चार बहनों में एकलौता भाई था। मामला जो भी हो लेकिन सर्पदंश जैसी घटना को पीएचसी के चिकित्सक को गंभीरता से लेना चाहिए। पुर्जा और एडवाइस से पूर्व सर्पदंश के मरीज का इलाज सबसे पहले शुरू होना चाहिए न कि कागजी प्रक्रिया का महत्व देना चाहिए।