होटल में रंगरेलियां मनाना पर गया महंगा ,उत्तर प्रदेश की सरकार ने डीएसपी स्तर के पदाधिकारी को दिमोट कर बना दिया सिपाही।
होटल में रंगरेलियां मनाना पर गया महंगा ,उत्तर प्रदेश की सरकार ने डीएसपी स्तर के पदाधिकारी को दिमोट कर बना दिया सिपाही।
होटल में रंगरेलियां मनाना पर गया महंगा ,उत्तर प्रदेश की सरकार ने डीएसपी स्तर के पदाधिकारी को डिमोट कर बना दिया सिपाही ,
उत्तरप्रदेश /दरभंगा
संजय कुमार राय
ऐसा भी होता हैं ,आप यकीन नहीं करेंगे !यूपी की सरकार ने डीएसपी स्तर के एक पदाधिकारी को सिपाही पद के लिये आदेश जारी कर दिया हैं यानि उन्हें दिमोट कर दिया हैं। जी हाँ सुनने में भी अटपटा लगता हैं लेकिन डीएसपी साहब की गलती ही कुछ ऐसी थी।
बिहार में भी ऐसी गलती पुलिस वाले करते रहते हैं। मधुबनी में तैनात एक दारोगा जी ऐसी ही गलती किये थे ,दरभंगा में भी एक दारोगा तैनात हैं जिनकी ऐसी गलती पकड़ी गई थी ,बिहार के अन्य जिलों में भी कई पुलिस पदाधिकारी ऐसी गलती कर रहें हैं बस फर्क इतना हैं कि यहां छोटी मोटी गलती मानकर छोटी सी सजा देकर मामले को रफा दफा कर दिया जाता हैं।लेकिन इस मामले में यूपी की सरकार के तेवर ही कुछ अलग हैं।
सूत्रों से पता चल रहा हैं कि यूपी राज्य में एक डीएसपी रेंक के पदाधिकारी एक होटल में महिला के साथ रंगरेलिया मना रहें थे। पुलिस की नजर उनपर पहले से थी। वे पकड़े गये। होटल में छापेमारी के दौरान मामला ज्योंही सामने आया ,यह खबर आग के तरह फैल गई। यह खबर यूपी के मुख्यमंत्री तक पहुंच गई। फिर क्या था ,संबंधित पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने आदेश जारी कर दिया। बताया जा रहा हैं कि सरकार के गृह विभाग ने डीएसपी कृपा शंकर कनौजिया को उन्हें प्रथम पद कॉन्स्टेबल पर वापस भेजा गया हैं,गोरखपुर पीएसी में बतौर सिपाही पद पर उन्हें तैनात किया गया हैं।