ट्रेक्टर चालक की संदेहास्पद मौत को लेकर पुलिस ने पत्नी के लिखित आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का एफआईआर किया दर्ज। यह हत्या है या आत्मा इस दोनों विंदुओं पर पुलिस कर रही है अनुसंधान।

बिरौल/दरभंगा।
पांच दिन पूर्व थाना के स्टेशन रोड स्थित एक बगीचे में पेड़ से लटका ट्रेक्टर चालक के शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी फूलो देवी के लिखित आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का एफआईआर दर्ज कर लिया है। अपर थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र मंडल के बताया कि घटना संदेहास्पद है तथा शव के पास से जब्त किया गया मोबाईल का सीडीआर, पोस्टमार्टम, व एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से तहकीकात शुरू कर दी गई है। इधर मिथिलेश चौपाल जो पिछले कई वर्षों से मिल्लत ट्रेड्स के मालिक का ट्रेक्टर चालक के रुप में कार्य कर रहा था। संस्थान के मालिक मो.परवेज ने बताया कि घटना के दो दिन पूर्व मिथिलेश प्रत्येक दिन की भांति उसने ट्रेक्टर खड़ा करने के बाद दुकान पर चाभी देकर चला गया था। जो उनके सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है। दुसरी ओर ट्रेक्टर चालक मिथिलेश की हत्या हुईं है या उसने आत्महत्या किया है इसको लेकर गांव से लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की बातें कही जा रही है।