बिरौल में तेज बारिश के दौरान बज्रपात से पशु पालक की हुई मौत, मवेशी को चारा खिलाने के लिए गया था खेत, घटना से गांव में छाया मातम। गांव पहुंचे सीओ,दिया पीड़ित परिवार को सांत्वना।

बिरौल/दरभंगा

क्षेत्र में अहले सुबह शुक्रवार को बारिश के दौरान हुए बज्रपात से एक पशुपालक की मौत हो गई। घटना अकबरपुर बेंक गांव की है। जहां पशुपालक कमलेश आचार्य 60 वर्ष रोज की तरह अपने मवेशी को चारा खिलाने के लिए खेत ले गया था। इसी दौरान बारिश शुरू होते ही अचानक बज्रपात का शिकार हो गया और मौके पर कमलेश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोग घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक को घर ले आये। इस घटना से गांव में मातम छा गया।परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ आदित्य शंकर पुलिस पदाधिकारी के साथ बेंक गांव स्थित पीड़ित परिवार के लोगों से भेंट किया और उन्हें सांत्वना देते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा

सीओ ने राजस्व कर्मचारी को जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा में व्यक्ति की मौत होने से सरकार की ओर से सहायता देने का जो प्रावधान है मृतक के आश्रित को दिया जायेगा।