छपरा सिविल कोर्ट में अधिवक्ता पिता -पुत्र की हुई हत्या को लेकर दरभंगा के वकीलों में आक्रोश ,काला कपड़ा बांधकर न्यायिक कार्यों में लिया हिस्सा 

दरभंगा /विधि संवाददाता,

बिहार स्टेट बार काउंसिल पटना के आह्वान पर दरभंगा के वकीलों ने गुरुवार को बैंड के निकट काला कपड़ा बांधकर न्यायिक कार्य में भाग लिया। जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के सभी सदस्यों ने छपरा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राम अयोध्या राय और उनके पुत्र अधिवक्ता सुनील राय की निर्मम हत्या गत 12 जून को कचहरी जाने के क्रम में रास्ते में कर दिये जाने के बिरोध में काला बिल्ला लगाकर बिरोध प्रदर्शित किया है।
दरअसल न्यायालय परिसर में सुरक्षा का अभाव रहने से अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया हैं। छपरा के बाद सीवान के एडीजी 1 के कर्मचारी को गोली मार दी गई हैं।कई घंटे बीत जानें के बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।