ग्रामीण एसपी के पहल पर दो पक्षों में हुई कहासुनी का मामला हुआ शांत ,ग्रामीण एसपी ने कहा कि अफवाहों पर नहीं दे ध्यान ,सोशल मीडिया पर रखी जा रही हैं नजर।

दरभंगा /बिरौल 

बिरौल अनुमंडल के जमालपुर थानान्तर्गत  मखदुमपुर गांव में एक पक्ष द्वारा गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी हो गई लेकिन सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी ,डीएसपी एवं कई थाने की पुलिस पहुंची और मामले को नियंत्रण में लिया फिलहाल मामला शांत हैं।

ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा ने लोंगों से अपील की हैं कि सभी लोग अफवाहों से बचे।उन्होंने स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर भी नजर रखने को कहा हैं।उन्होंने कहा हैं कि जो भी लोग कानून विरोधी काम करेंगे उनपर शख्त से शख्त कारवाई की जाएगी।

17जून 2024को बिरौल अनुमंडल के जमालपुर थाना अंतर्गत ग्राम मकदमपुर में नवाज के समय एक पक्ष द्वारा गाना बजा दिया गया, जिसको लेकर दोनों पक्ष में तनाव उत्पन्न हो गया।  घटनास्थल पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं चौकीदार के द्वारा गाना को बंद करवा दिया गया एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा शांति समिति बैठक कर मामला को शांत कराया गया | ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल द्वारा भ्रमण कर घटित घटना पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध को पहचान कर विधि सम्मत कारवाई की जा रही हैं विधि व्यवस्था सामान्य हैं।