शक्तिनगर हनुमान मंदिर परिसर में दधीचि देहदान समिति छपरा ईकाई के तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टर सुधांशु शेखर मिश्रा और डॉक्टर महिमा पांडेय ने कैंप में आए लोगों की जांच की। इससे पूर्व दीप प्रज्वलित और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कैंप का शुभारंभ डॉ सुधांशु शेखर,डॉ महिमा पांडेय,संस्था के जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी,कामख्या नारायण सिंह,राजन मिश्रा तथा अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। आगत अतिथियों के बीच पर्यावरण बचाने के लिए 51 पौधों का वितरण भी किया गया। शिविर में लगभग 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद मुफ्त जांच लाल पैथो लैब और दवा वितरण किया गया। इस दौरान हीट वेब व मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर,अस्थमा,लीवर आदि बीमारियों की जांच की गई। शिविर के सफल संचालन में कामाख्या नारायण सिंह,राजन मिश्रा,सुमित कुमार,सक्षम,बासु, मनीष बाबा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
