छपरा शहरी क्षेत्र में 3 घण्टे का पावर कट किया जाना है। बिजली विभाग द्वारा पावर कट कर केबल का मरम्मती कार्य किया जाना है। जिसको लेकर शहरी क्षेत्र के सर्किल फीडर में बिजली गुल रहेगी। बढ़ते तापमान में ट्रांफॉर्मर ओवरहीट की समस्या पेश आ रही है। जिसको लेकर तेलपा पॉवर सब स्टेशन से संचालित होने वाले फीडर में पावर कट किया जाना है। इससे छपरा शहर के साहेबगंज में पावर कट रहेगा। बिजली विभाग द्वारा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तह बिजली बाधित किये जाने का का सूचना दिया गया हैं। जिससे पूर्व बिजली संबंधित कार्य निपटा लेने का सलाह दिया गया है। जिससे कोई परेशानी नही हो। कार्य समाप्ति के बाद पुनः 1 बजे बिजली बहाल कर दिया जाएगा। इससे शहरी क्षेत्र के साहेबगंज, मौना चौक के एरिया और आर्य समाज क्षेत्र के आसपास में बिजली बाधित रहेगी। दोपहर 1 बजे के बाद बहाल होगी आपूर्ति कनीय अभियंता ने बताया की बढ़ते टेम्परेचर में मेगा ट्रांसफार्मर में ओवर हिट की समस्या पेश आ रही है। जिससे पावर पावर ट्रिप की समस्या पेश आ रही हैं। बिजली के निर्बाध संचालन के लिए मरम्मती कार्य किया जाना है। इस दौरान पावर काट कर मरम्मती कार्य किया जाना है। जिसको लेकर सर्किल पीएसएस से संचालित होने वाले रौजा फीडर में पावर कट किया जाना है। कार्य खत्म होने के बाद बिजली बहाल कर दी जाएगी। इस दौरान हुई परेशानी के लिए बिजली विभाग क्षमा प्रार्थी है।