मब्बी पुलिस की बड़ी उपलब्धि :भारी मात्रा में विदेशी शराब समेत ट्रक जब्त ,चालक एवं सह चालक गिरफ्तार।पुलिस दोनो चालकों से कर रही हैं पूछताछ।

दरभंगा /संजय कुमार राय

एक अरसे के बाद दरभंगा पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को पकड़ा हैं। यह कामयाबी मद्य निषेध विभाग पटना के सूचना पर मब्बी थाना की पुलिस को मिली हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मद्य निषेध पटना की टीम को सूचना मिली थी कि शराब से लदा एक ट्रक दरभंगा की और जा रहा हैं। मद्य निषेध विभाग की टीम ने इसकी सूचना मब्बी थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार अपने दल बल के साथ उक्त ट्रक का पीछा किया ,हाईवे पर गेहुमी ओवरब्रिज के निकट थानाध्यक्ष ने ओवरटेक कर ट्रक को रोका।


जांच करने पर उक्त ट्रक में शराब पाया गया। थानाध्यक्ष ने उक्त ट्रक समेत चालक को थाने लाया जहां उससे पूछताछ की जा रही हैं।


थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने पुष्टि करते हुये कहा कि ट्रक BR06GA-1402पर विदेशी शराब रॉयल सटेग का 290,160लीटर शराब को पुलिस ने जब्त किया हैं यही नहीं दो चालक को भी गिरफ्तार किया गया हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि चालक मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना अंतर्गत मुगौली गांव निवासी पृथ्वी राय के पुत्र मुकेश कुमार यादव एवं जगदीश महतो के पुत्र आनंद कुमार महतो हैं जिसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि सह चालक एवं चालक दोनों से पूछताछ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शराब की बरामदगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं।