बिरौल के बलहा में सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई,घटना खेत से घर आने के क्रम में हुई, प्रमुख ने की इसकी पुष्टि।
बिरौल/दरभंगा
थाना क्षेत्र के पोखराम दक्षिणी पंचायत के नौडेगा बलहा गांव के महमदपुर वार्ड संख्या 11 में दुखी शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार शर्मा की मौत सर्पदंश से हो गई। प्रखंड प्रमुख मुखी देवी ने इस घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दिया है। प्रमुख ने बताया कि मनीष कुमार शर्मा शाम में खेत के आरी से पैदल घर आ रहा था। इस दौरान उसके पैर में कुछ काट लेने का एहसास हुआ। घर आ कर उसने सभी को बताया लेकिन किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था।

