पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र दामोदर दास मोदी तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ ,घटक दलो ने संसदीय दल के नेता मोदी को दिया समर्थन।

दिल्ली /अभिषेक
राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिये मनोनीत कर दिया। इस घोषणा के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं में खुशी की लहर उठ गई। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मोदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि अगली सरकार बनाने का न्योता राष्ट्रपति ने मुझे दे दिया हैं।रविवार की शाम सवा सात बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।
वहीं दूसरी और संसद भवन के पुराने भवन में एनडीए के नेताओं की बैठक हुई। राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा जिसपर अमित साह ,नितिन गड़करी एवं एनडीए के सहयोगी दल के नेताओं ने समर्थन किया। एक ध्वनि स्वर से सभी नेताओं ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना। सभी नेताओं ने माला पहनाकर उन्हें बधाई दी और मोदी मोदी के नारे लगाये। समर्थन करने वाले घटक दलो में पहला नाम (जद एस )के एचडी कुमारस्वामी ,टीडीपी के एन चंद्र बाबू नायडू ,जेडीयू के नीतीश कुमार ने एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जानें के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके अलावे शिव सेना के एक नाथ शिंदे ,राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी के अजीत पवार ,लोजपा रामविलास के चिराग पासवान ,हम के जीतन राम मांझी समेत अन्य पार्टी के प्रमुख ने अपनी सहमति जताई ॥
तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के प्रधान मंत्री बनने जा रहें हैं इससे कई दशक पहले पं जवाहरलाल नेहरू भारत के तीसरी बार प्रधान मंत्री बने थे।