बिहार के समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में स्थित गंडक नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. जैसी ही घटना की जानकारी लोगों को मिली इससे पूरे गांव में हाहाकार मच गया. इसके बाद स्थानीय जिला प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई. मौके पर पुलिस और SDRF की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया ,इसके बाद देर शुक्रवार देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम की लापता हुए बच्चों के शवों की तलाश करती रही जिसके बाद तीनों बच्चों के शवों को बाहार निकाला गया. बाद में पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
मृत बच्चों की पहचान  हरपुर सिंघिया वार्ड 8 के टुनटुन राम के बेटे शिवम कुमार (15 वर्ष), रानी टोल वार्ड नंबर 3 निवासी सर्वेश कुमार राय के बेटे आशकंद राज (11 वर्ष), और उमेश राम के बेटे विक्की कुमार (13 वर्ष) के रूप में हुई है.

क्या बोले एसएचओ?

इस मामले को लेकर करपुरीग्राम एसएचओ संजय कुमार सिंह ने बताया, ‘5 बच्चों के बूढ़ी गंडक नदी में डूबने की सूचना मिली. 2 बच्चों को स्थानीय लोगों के द्वारा बचा लिया गया. SDRF की मदद से 3 बच्चों के शव नदी से बरामद हुए हैं जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.’।

कैसे हुई ये घटना?

गर्मी के कहर के चलते 8 बच्चों ने नदी में स्नान करने का फैसला किया. सभी नदी में जब नहाने लगे तो एक बच्चा डूबने लगा. ये देख दोनों बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की. इस दौरान तीनों साथी डूब गए. जिसके बाद वहां मौजूद अन्य बच्चों ने हल्ला मचा दिया औ  स्थानीय लोगों को जानकारी दी. इस घटना के बाद गांव में हाहाकार मच गई.