लहेरियासराय स्थित गुदड़ी बाजार के एक हार्डवेयर दुकान में लगी आग ,अग्निशामक की टीम ने आग पर पाया काबू।

दरभंगा /

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में अहले सुबह आग लगने से अफरा तफरी का माहोल हो गया। लोग अपने अपने घरों से निकलकर दूर भागने लगे। आलम यह था कि सभी लोग डरे -सहमे थे। लेकिन स्थानीय लोंगों ने थाना समेत अग्निशमन कार्यालय में फोन कर सूचना दी। कुछ ही देर में चार -पांच दमकल गुदड़ी बाजार पहुंच गया और आग पर काबू पा लिया फिर लोंगों ने राहत की सांस ली।
दरअसल यह आग एक हार्डवेयर दुकान में लगी जिसमें नीचे दुकान और ऊपर में दूकानदार समेत परिवार रह रहा था।
सुबह के तीन बज रहें थे। सभी लोग गहरी नींद में सौ रहें थे। इसी बीच ऊपर रह रहें लोंगों को अचानक गर्मी का एहसास हुआ। जब उठकर देखा तो नीचे भयंकर आग लगी थी। चीखने -चिल्लाने पर अगल बगल के लोगो की नींद खुली। फिर थाना और अग्निशामक टीम को सूचना दी गई। इसी बीच बांस की सीढ़ी देकर हार्डवेयर के परिजनों को नीचे उतारा गया ,अगर ऐसा लोग नहीं करते तो आज एक अलग ही दृश्य होता ?बताया जा रहा हैं शॉर्ट शर्किट के कारण यह आग लगी जिसमें दुकान के समान जल गये।