कहुआ निवासी अधिवक्ता अरुण कुमार मिश्र उर्फ प्रिंस के पुण्य तिथि एवं पूर्व विधायक प्रभाकर चौधरी के आकस्मिक निधन पर दरभंगा के वकीलों ने किया शोक सभा का आयोजन ,एवं उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।
दरभंगा /विधि संवाददाता
बिरौल प्रखंड के कहुआ गांव निवासी अधिवक्ता अरुण कुमार मिश्र “प्रिंस”के प्रथम पुण्यतिथि और हरदिल अजीज पूर्व विधायक प्रभाकर चौधरी के आकस्मिक निधन पर दरभंगा के वकीलों ने शोकसभा आयोजित कर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया ।जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में शुक्रवार को उत्पाद के स्पेशल पी पी हरेराम साहू और अधिवक्ता रमण जी चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में शोक सभा हुई। अधिवक्ताओं और न्याय अतिथियों ने अधिवक्ता स्वर्गीय प्रिंस और मनीगाछी के पूर्व विधायक स्व० प्रभाकर चौधरी के तैल चित्र पर संयुक्त रूप से पुष्पांजलि कर नमन किया किया। अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि 1996 से 2023 तक स्व० मिश्र वकालत पेशा से जुड़े रहे। वे दरभंगा बार एसोसिएशन के आजीवन सदस्य थे। उनका निधन जून 2023 के प्रथम सप्ताह के शुक्रवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मुहल्ला के कुमार भवन सह प्रिंस भवन में हुई थी। बिरौल प्रखण्ड के कहुआ गाँव के सभ्रांत परिवार में जन्म लेने वाले प्रिंस सदैव जनसेवा में सक्रिय रहे। वहीं शुक्रवार को दिल्ली में ईलाज के क्रम में तारडीह प्रखंड के लगमा गाँव निवासी पूर्व विधायक प्रभाकर चौधरी का निधन हो गया ।
निधन की खबर पाकर स्व० चौधरी को जानने वाले अधिवक्ताओं, न्याय अतिथियों समेत अन्य लोगों में शोक की लहर छा गई। अधिवक्ता प्रिंस और प्रभाकर जी जिगरी दोस्त थे। दोनों की दोस्ती सर्वविदित है। मौके पर स्पेशल ए पी पी हेमंत कुमार, अधिवक्ता हीरा नन्द मिश्र, रामवृक्ष सहनी, संतोष कुमार सिंहा, श्याम बिहारी राय सरस, अनिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह, सुधीर कुमार चौधरी, विष्णु कांत चौधरी, बुलन कुमार झा, अभय यादव, संजीव कुमार, कमलाकांत झा, श्याम कुमार झा, अधिवक्ता लिपिक बिनय कुमार झा समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता स्वर्गीय मिश्र और पूर्व विधायक स्वर्गीय प्रभाकर जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।


