लोकसभा चुनाव में एनडीए को जीत दिलाने में मतदाताओं की रही अहम भूमिका,भारत को आज भी नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की आवश्यकता–श्रवण चौधरी।

बिरौल/दरभंगा।

भाजपा के बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ के प्रदेश प्रवक्ता व समाज सेवक श्रवण चौधरी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से डॉ.गोपाल जी ठाकुर एवं समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से शांभवी जी के विजय पर खुशी व्यक्त किया है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित दोनों लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसदों के अलावा सभी मतदाता,कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं।

उनके परीश्रम के साथ साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का दर्जनों सभा के बाद मतदाताओं की भूमिका बिहार में रंग लाया है। श्री चौधरी ने कहा कि आज भी देश को नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। इनके शख्त निर्णय से आतंकवादी,भ्रष्टाचारी आज भी कांपते हैं। श्रवण चौधरी ने शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल के नेता के रुप में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार चुने जाने पर मोदी जी के साथ साथ घटक दल के सभी नेताओं को बधाई दी है।