पीकअप के चपेट में आने से एक बाईक सवार की हुई मौत,घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा।चालक पीकप लेकर हुआ फरार।

बिरौल/दरभंगा

बिरौल-शिवनगरघाट मुख्य मार्ग पर सिसौनी नटबाबा स्थान के निकट पीकअप के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर हो गई। चालक पीकअप लेकर फरार हो गया। स्थानीय समाज सेवी लालटुन पासवान के सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आईडी प्रूफ के सहयोग से मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी । उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुनि सह थानाध्यक्ष अमृतलाल बर्मन ने पूछने पर बताया कि मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कहुआ गांव के हरिराम महतो का 23 वर्षीय पुत्र राम शुशील महतो उर्फ गोलू महतो के रुप में किया गया है।

मृतक के पास से प्राप्त आईडी प्रूफ के सहयोग से उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। दादी मानो देवी ने पुलिस को बताया कि गोलू अपने शादी की सालगिरह का सामना खरीद करने कहुआ गांव से बिरौल बाजार के लिए घर से निकला था। प्रत्येक दर्शियों ने बताया कि बिरौल की ओर से एक पीकप तेज रफ्तार विशनपुर की ओर जा रहा था कि इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार पीकप के चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई। इधर सीओ आदित्य शंकर के आश्वासन के बाद मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। उन्होंने बताया कि नियमानुसार मृतक के आश्रित को मुआवजा दिया जायेगा।