साईबर ठगी के फिर दो लोग हो गये शिकार ,साईबर थाने में प्राथमिकी दर्ज।अनुसंधान में जुटी पुलिस।
साईबर ठगी के फिर दो लोग हो गये शिकार ,साईबर थाने में प्राथमिकी दर्ज।अनुसंधान में जुटी पुलिस।
साईबर ठगी के फिर दो लोग हो गये शिकार ,साईबर थाने में प्राथमिकी दर्ज।अनुसंधान में जुटी पुलिस।
दरभंगा/
एपीएम थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के रहने वाले मकसूद आलम ने 98,842 रुपया ठगी करने का मामला साईबर थाने में दर्ज कराया है। मकसूद आलम ने साइबर थाना को दिए आवेदन में कहा है कि 30 मई को एक अज्ञात मोबाइल नंबर 7488578211 से कॉल कर बताया कि इंडसलेंड बैंक से बोल रहा हूं।आपने एटीएम कार्ड के लिए आवेदन दिया था। वह बैंक में आ चुका है। एटीएम कार्ड चालू करने के लिए अपने फोन के एक बटन को खोलकर दबाइए। इसके बाद मकसूद ने उसके झांसे में मोबाइल का एक बटन दबा दिया । उसके बाद पहली बार में खाते से 89,790 रुपए और दूसरी बार 9052/ रुपयें की निकासी हो गई। इधर मनिगाछी थाना क्षेत्र के बरहमपुर निवासी विभूति भूषण मिश्रा की पत्नी रेखा मिश्रा ने भी साइबर थाने में आवेदन दिया है जिसमें 1,85,013 रुपए / की ठगी कर लेने का मामला है। रेखा मिश्रा ने कहा है कि एक अज्ञात नंबर से फोन आया और बोला कि मैं एक्सिस बैंक का शाखा प्रबंधक अमित कुमार बोल रहा हूं। आपका बैंक खाता बंद हो जाएगा इसे चालू रखना है तो खाते में रुपया भेजना होगा। लेकिन जब तक कुछ समझती साइबर फ्रॉड में खाते से आठ बार में रुपए की निकासी कर लिया। ट्रैफिक डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि ठगी मामले को लेकर प्राथमिकी की दर्ज कर ली गई है। अनुसंधान चल रहा है जल्द हीं मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।