राज्य स्तरीय अंडर 16 बालक एवं बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए दरभंगा जिला के खिलाड़ियों का किया गया चयन,आगामी 13 से 16 जून तक साइंटिस्ट कंपाउंड भागलपुर में होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबाल यूथ प्रतियोगिता।

बिरौल/दरभंगा

प्रखंड के सुपौल डुमरी रोड स्थित श्री कृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आगामी राज्य स्तरीय अंडर 16 बालक एवं बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए दरभंगा जिला के खिलाड़ियों का चयन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन श्री कृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष गणेश चौधरी, जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौधरी, राज्य हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव रविंद्र कुमार सिंह, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष नवलेश चौधरी, एवं दरभंगा जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव आशीष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चयन प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्ग के लिए दरभंगा जिला के दरभंगा सदर,बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल के खिलाड़ियों ने भाग लिया।इन खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता कराने के बाद इनका स्किल टेस्ट कर आगामी प्रतियोगिता के लिए इन्हें चयनित किया गया। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव आशीष कुमार ने आगामी 13 जून से 16 जून तक साइंटिस्ट कंपाउंड भागलपुर में होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबाल यूथ प्रतियोगिता की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इन चयनित खिलाड़ियों का दरभंगा में प्रतियोगिता से पूर्व प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।अध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौधरी ने बालक एवं बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए पूर्ण मनोयोग से मेहनत कर जिले को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने की शुभकामना दी। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय की बालिका खिलाड़ियों की अभिभावक आरती कुमारी, रागिनी चौधरी, ज्योति मिश्रा,संगीता कुमारी, आसिफ अनवर, उच्च माध्यमिक विद्यालय धनौली बहेड़ी के प्रधानाध्यापक सुधी सिंह, शिक्षक संतोष कुमार राय, यूथ इंडिया के अध्यक्ष राजेश यादव, हैंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक मुकेश कुमार कन्हैया कुमार, एथलेटिक्स के राज्य स्तरीय खिलाड़ी कुलदीप कामती, जिला हैंडबॉल संग के कोषाध्यक्ष केशव चौधरी सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

भागलपुर में होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबाल यूथ प्रतियोगिता में दरभंगा जिला से बालक वर्ग में सिद्धार्थ, प्रांशु कुमार झा, रौनक, शिवम कुमार, अभिषेक सहनी, अमित सहनी, रोशन कुमार, सोनू सहनी, माधव कुमार, कन्हैया कुमार और दुर्गेश कुमार वहीं बालिका वर्ग में मोनी कुमारी,सुप्रिया कुमारी, निहारिका राय, आकांक्षा, विधि रॉय, ज्योति कुमारी, पुष्पा कुमारी, कीर्ति चौधरी, रूपा कुमारी, संतोषी कुमारी, साधना कुमारी और श्रुति कुमारी का चयन किया गया।