जिला परिवहन पदाधिकारी पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने लगाया अवैद्य उगाही का आरोप ,एसएसपी से की शिकायत।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा उनपर लगाये गये सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद।
दरभंगा /संजय कुमार राय
हेलो ,राजेश जी बोल रहें हैं ,हाँ मैं दरभंगा पुलिस ऑफिस से बोल रहा हुं ,सवाल आया ,कौन से पुलिस ऑफिस से ,किसी थाना से या एसपी , एसएसपी या आई जी या फिर डीआईजी के ऑफिस से, किस ऑफिस से बात कर रहें हैं।इधर से जवाब मिला मैं पुलिस लाइन से बोल रहा हुं ?क्या नाम हैं बताईये ,एस एन पांडेय मेरा नाम हुआ। थोड़ा अपना भी परिचय दीजिये। क्या आप साहब(एसएसपी ) से बात किये थे ?जी जी मेरा नाम डॉ॰ राजेश यादव हैं हम भाजपा के प्रदेश के प्रवक्ता हैं। एसएसपी साहब को सिमरी थाना के एक कांड के बारे मे बताए हैं कि डीटीओ अपने ड्राईवर अमित कुमार के माध्यम से पैसे का नाजायज वसूली करता हैं यह कहां तक जायज हैं। गरीब आदमी सब गाड़ी चलाता हैं और जब गाड़ी नहीं चलेगा तो क्या जमीन बेचकर डीटीओ को पैसा देगा ?पाण्डेय जी ने कहा कि
साहब बोले हैं जांच होगा ,आप कितना पैसा दिये हैं ?कैसे दिये हैं ?जवाब आया गूगल पे ,फोन पे से पैसा दिये हैं।आप देखिये पहले 25हजार फिर 35हजार ,यह रुपये जिला परिवहन कार्यालय के चालक अमित कुमार को दिया गया हें।गाड़ी जब चलता हैं तो खर्चा पानी दिया जाता हैं ,नहीं चलेगा तो कहां से नाजायज पेसा देगा,क्या जमीन बेचकर देगा।एक ऑडियो वाईरल हो रहा हैं जिसमें ऐसा लग रहा हैं कि एसआई एस एन पाण्डेय बोल रहें हैं जो राजेश यादव के साथ बात कर रहें हैं और खुद भी कह रहें हें ? हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि हम नहीं करते ?
पुलिस लाइन के दारोगा और प्रदेश प्रवक्ता का ऑडियो जो वायरल हें
वहीं दूसरी और एक और विडिओ हें जिसमें राजेश यादव एसएसपी को फोन करते हुये खुद अपने मोबाईल से विडिओ बनाते दिखाई पड़ते हें। कहते हें एसएसपी साहब गुड मॉर्निंग।
हाँ बताईये ?जी मे डॉ॰ राजेश यादव भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता बोल रहा हुं। एसएसपी साहब सिमरी थाना मे एक केस हुआ हें जिसका कॉपी आपके व्हाट्सएप पर भेजे हें सर देखिये। जिला परिवहन पदाधिकारी अपने ड्राईवर अमित कुमार के माध्यम से पूरे जिला के लोंगों से गूगल पे फोन पे आदि से पैसा मंगाता हें और गरीब लोंगों को परेशान करता हें इसकी जांच करा ली जाय ?गाड़ी वाला जब पैसा नहीं देता हें तो अपने लोंगों से प्राथमिकी दर्ज कड़ा देता हें।एसएसपी का जवाब था ओके। यह ऑडियो और विडिओ तेजी से वायरल हो रहा हें ?
इस ऑडियो एवं विडिओ की पुष्टि दस्तक 7नहीं करता। लेकिन यह मामला सही हें तो विषय गंभीर हें। ऐसे मामलों मे जांच आवश्यक हें ?
यहां बता दे कि दरभंगा जिला मे प्रभार मे चल रहें जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय मे प्राइवेट चालक अमित कुमार और एक स्कार्पियो गाड़ी विगत पांच वर्षों से हें। गाड़ी समेत चालक प्राईवेट हें। इस बात की पुष्टि जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया हें । उन्होंने पूछने पर बताया कि दरभंगा में 16मार्च 24को प्रभार मे जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर योगदान दिया हें। उन्होंने कहा कि चालक और गाड़ी दोनों विगत पांच वर्षों से किराए पर हें। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जो भी गाड़िया पकड़ी जाती हें उसका फाईन काटा जाता हें और उसका सरकारी चालान (रसीद )भी दिया जाता हें।उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की शिकायत की गई हें तो उनके पास भी यह शिकायत आनी चाहिये ताकि जांच कर उस चालक पर विधिवत कारवाई की जा सके । उन्होंने कहा कि यह बात मेरे संज्ञान मे नहीं हें। मैं प्रभार मे हुं सरकार कभी भी हमें यहां से हटा सकती हें। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि चालक प्राईवेट हें और वह निजी जिंदगी मे क्या करता हें उससे उन्हें क्या मतलब हें। हाँ मेरे डयूटी के दौरान कोई भी गाड़ी पकड़ी जाती हें तो फाईन जरूर काटूंगा इसके लिये मै किसी की पैरवी भी नहीं सुनता।ऐसे में स्वाभाविक हें कि माफिया लोग आरोप -प्रत्यारोप लगाते रहेंगे ताकि दबाव बन सके।लेकिन इन झूठे आरोपों से डरने वाला मैं नहीं हुं।यह कारवाई निरंतर चलती रहेगी।उन्होंने कहा कि मुझपर लगाए गये सभी आरोप गलत हें।
वहीं दूसरी और हाइवा गाड़ी चालकों से हुई बातचीत में लोंगों ने कहा कि शोभन में कोई मारपीट नहीं हुई हें और जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर कई लोंगों के विरुद्ध सिमरी थाना में कांड अंकित हुआ हें जो चलंत दस्ता सिपाही किशन कुमार द्वारा कराया गया हें।हाइवा मालिकों का कहना हें पैसे नहीं देने के कारण झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया हें जो गलत हें। लोंगों का आरोप हें जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर ही चालक अपने गूगल पे ,फोन पे आदि पर नाजायज पैसा लेता हें।
