दरभंगा: जिले के मनीगाछी प्रखंड मुख्यालय के नेहरा गांव स्थित अंगीभूत जे.एन. कॉलेज में मंगलवार को नागार्जुन साहित्य में “मानवीय संवेदना ” विषय पर हिंदी एवं मैथिली विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. रमेश यादव की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी में महाविद्यालय के व्याख्याता एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संगोष्ठी में मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. श्यामानंद शांडिल्य के संयोजक एवं सह संयोजक विक्रम कुमार ने कार्यक्रम का विधिवत संचालन किया।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में मिथिला विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सम्मानित प्रो. सुरेन्द्र प्रसाद सुमन ने नागार्जुन के साहित्य में मानवीय संवेदना पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागार्जुन के साहित्य में मानवीय संवेदनाओं का मर्मस्पर्शी उल्लेख किया है। इनका साहित्य जीवंत है।

संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं के बीच क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सफल प्रतिभागियों में खुशबु कुमारी को प्रथम, मुशर्रफा नाज को द्वितीय एवं रहनुमा प्रवीण को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया, जबकि काजल एवं गणेश कुमार यादव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन मैथिली विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के सहायक प्राध्यापक विपिन कुमार, एकता रानी एवं संगीत रंजन नटवर की भूमिका सराहनीय रही।