दरभंगा : दबंगों की पिटाई से जख्मी एक अधेड़ की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के ढ़ढिया गांव निवासी स्व.देवेंद्र शर्मा के पुत्र गिरी शंकर उर्फ कक्कू (50) के तौर पर हुई है। बड़े भाई उदय शंकर ने बताया जाता है कि शनिवार रात साढ़े दस बजे मेरा भाई घर के दरवाजा पर बैठा था। इसी दौरान थानाक्षेत्र के भागिलपट्टी गांव निवासी आधा दर्जन के करीब युवक उसे पीटने लगे। जबतक हमलोग बीच-बचाव करते तबतक दबंग युवकों की पिटाई से गिरी शंकर अधमरा होकर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस ने जख्मी गिरी शंकर को कल्याणपुर पीएचसी से रेफर करने पर सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। फिर वहां से रेफर के बाद रविवार को डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पर डीएमसीएच पहुंची चकमहेसी थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार रात मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने मोबाइल से सूचना दी थी। इधर,मृतक के भाई उदय शंकर ने बताया कि हम तीन भाइयों का एक ही जगह घर है। मृत्यु से पूर्व गिरी शंकर ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में बयान दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि आरोपित धमेंद्र सहनी,रामबदन सहनी,संतोष दास आदि शनिवार रात उसके घर के पीछे बसबिट्टी में शराब से भरा कार्टून रख रहे थे। जिसका विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि गिरी शंकर के पत्नी की मौत हो चुकी है और उसकी दो पुत्रियां है। जिसमें से एक जांब करती है जबकि दूसरी इंटरमीडिएट की छात्रा है।
