दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने आचार्य प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर के साथ साथ शास्त्री प्रथम व द्वितीय वर्ष व प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। विभिन्न सत्रों की ये परीक्षा गत फरवरी माह में आयोजित हुई थी जिसमें कुल 4668 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। इस बार करीब 89 फीसदी बच्चे बिभिन्न श्रेणियों में उत्तीर्ण हुए और 197 छात्रों का रिजल्ट कई कारणों से लंबित रह गया। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि आचार्य प्रथम सेमेस्टर सत्र 2022-24 की परीक्षा में 175 छात्र शामिल हुए थे जिसमें करीब 79 फीसदी उत्तीर्ण हुए। वहीं द्वितीय सेमेस्टर सत्र 21-23 में 244 बच्चे शामिल हुए थे। जिसमें से लगभग 85 फीसदी सफल रहे। इसी तरह आचार्य तृतीय सेमेस्टर सत्र 20-22 के 244 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें करीब 86 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए।

वहीं दूसरी ओर, शास्त्री प्रतिष्ठा प्रथम वर्ष सत्र 2022-25 के 1611 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें करीब 87 फीसदी सफल रहे। इसी तरह शास्त्री प्रतिष्ठा द्वितीय वर्ष सत्र 21-24 के 1547 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें करीब 92 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं शास्त्रीय प्रतिष्ठा प्रथम सेमेस्टर सत्र 2023-27 के 51 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हो पाए हैं।