ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक के पास से कुशेश्वरस्थान पुलिस को मिला अवैध पिस्टल के साथ एक दर्जन जिन्दा कारतूस, संचालक के निशानदेही पर एक और व्यक्ति को पुलिस ने जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार,दोनों को भेजा गया जेल।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने दी इसकी जानकारी कहा-अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापामारी।
उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा
बिरौल अनुमंडल के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को विशेष छापामारी के क्रम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि विशेष छापामारी के क्रम में कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बहोरवा डीहवार स्थान के निकट संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसका नाम-पता पूछने पर वे अपना नाम अभिनव कुमार 26 वर्ष पिता गणेशी यादव ग्राम चिंगरी थाना तिलकेश्वर जिला दरभंगा बताये तथा विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड पिस्टल जिसे अनलोड करने पर 05 जिन्दा कारतूस,एक लोडेड मैगजीन जिसे अनलोड करने पर 05 जिन्दा कारतूस, दो अलग से जिन्दा कारतूस, एक vivo कम्पनी काला रंग का एंड्राइड मोबाईल बरामद किया गया।
पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त अभिनव कुमार द्वारा बताया गया कि वे चिंगरी गांव में ग्रामीण बैंक का सीएसपी चलाते हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभिनव कुमार के निशानदेही पर चंदन कुमार यादव 29 वर्ष पिता स्व.रामकुमार यादव ग्राम पचहारा बुजुर्ग थाना कुशेश्वरस्थान जिला दरभंगा को उसके घर से एक मोबाईल एवं चार जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैगजीन, सोलह जिन्दा कारतूस तथा दो मोबाईल बरामद किया। गिरफ्तार दोनों ही अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास का पता किया/कराया जा रहा है। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि विशेष छापामारी टीम में राकेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष कुशेश्वरस्थान, पुअनि केसरी नंदन राम,पुअनि मनोज कुमार शर्मा, पुअनि शंभू ठाकुर,पुअनि नंदेश्वर सहनी,चौकीदार रिसू कुमार, अभिनाश रौशन तथा चौकीदार सुमित कुमार सिंह मौजूद थे। इधर कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


